मक्सी में बड़ा सड़क हादसा,कार और बाइक के टक्कर में मां-बेटे की मौत

मक्सी।। शनिवार को मक्सी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे को देखकर, हर कोई हैरान हो गया, शव की स्तिथि बड़ी ही विचलित कर देने वाली थी प्राप्त जानकारी के अनुसार
मक्सी उज्जैन रोड पर दुधली जोड़ से पहले मदरसे के पास एक बाइक सवार और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हवा में उछल कर दूर सड़क पर जा गिरा। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी मां की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना में बाइक चालक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। वहीं मृतक के मां को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, ग्राम मुलाखेड़ी के राज सिंह अपनी बाइक से मक्सी से उज्जैन ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार SUV कार से उनकी बाइक की टक्कर मार दी । जिससे वह हवा में उछल कर मुंह के बल सड़क पर जा गिरा। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मक्सी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना मे लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |