गिरफ्तार हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल, सरकार को गिराने के लिए बीजेपी ने 7 MLA को दिया 25 करोड़ का ऑफर: आतिशी

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते हैं। और बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहती है जिसके लिए उन्होंने हमारे 7 विधायकों को एक डील ऑफर की गई है।

वहीं CM अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा की तरफ से 25-25 करोड़ ऑफर किया गया है।  केजरीवाल ने ट्विट कर कहा- पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…

बीजेपी द्वारा आप नेताओं से संपर्क करने के आरोपों पर मंत्री आतिशी का कहना है, “बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू कर दिया है, और दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आप सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने आप के 7 विधायकों से संपर्क किया है और बताया गया है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद आप विधायकों में फूट पड़ जाएगी। वे हमारे 21 विधायकों के संपर्क में हैं, जिनका इस्तेमाल करके हमारा लक्ष्य दिल्ली सरकार को गिराना है। उन 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। प्रत्येक… ऑपरेशन लोटस उन राज्यों में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति है, जहां वे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नहीं हैं… महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं…”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |