राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर PM मोदी के ‘Make in India’ विजन की तारीफ, बोले- विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है। एक की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत की तारीफ करते हुए कहा कि ये आज के माहौल में आसान काम नहीं है। उन्होंने यह बात गुरुवार को ‘रशियन स्टूडेंट डे’ पर गुरुवार को कैलिनिनग्राद क्षेत्र में यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत के दौरान कही।

रिपोर्ट के मुताबिक, “विश्व में आर्थिक विकास और ग्रोथ के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह मौजूदा प्रधानमंत्री की लीडरशिप क्वालिटी के चलते ही संभव हो पाया है। उनके नेतृत्व में ही भारत इस मुकाम पर पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, “रूस भारत और उसके नेतृत्व पर भरोसा कर सकता है क्योंकि उसे भरोसा है कि वह इंटरनेशनल स्तर पर उसके खिलाफ कोई ‘खेल’ नहीं खेलेगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “भारत की एक स्वतंत्र विदेश नीति है, जो आज की दुनिया में आसान नहीं है। लेकिन, 1।5 अरब की आबादी वाले भारत को ऐसा करने का अधिकार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, उस अधिकार को साकार किया जा रहा है। यह केवल बयान मात्र ही नहीं है, ये साथ मिलकर काम करने के नजरिए से अहम है क्योंकि यह मध्यम और लंबे अवधि के लिए अपने सहयोगियों के भविष्य के एक्शन का अंदाजा लगाने का अवसर देता है।” साथ ही उन्होंने कहा, “यह व्यावहारिक कार्यों के लिए अहम है। क्या हम किसी ऐसे देश या उसके नेतृत्व पर भरोसा कर सकते हैं, जिसके फैसले उसी राष्ट्र के हित में ना हो। भारत ऐसे ‘खेल’ नहीं खेलता है।”

रूसी राष्ट्रपति ने भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की भी तारीफ की और कहा कि रूस वहां पर सबसे ज्यादा निवेश करने वाले देशों में से है और वह वहां बड़ा निवेश करने की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने भारत की विविध संस्कृति और रूस में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति महान है। यह विविधताओं और कई रंगों से भरी हुई है। रूस विश्व की उन चुनिंदा जगहों में से है, जहां राष्ट्रीय टेलीविजन नेटवर्क पर भारतीय मूवीज दिखाई जाती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |