उज्जैन जिले के तराना विधानसभा के माकड़ोन में सुबह से जमकर पथराव गाड़ियों में आग लगाई, सरदार पटेल की मूर्ति को ट्रैक्टर चढ़ाकर तोडा

*उज्जैन जिले की तराना विधानसभा अंतर्गत माकड़ोन में आज सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद हो गया। दरअसल अंबेडकर की प्रतिमा नहीं लगने से नाराज लोगों ने सुबह सरदार पटेल की प्रतिमा को तोड़ने के बाद बड़ा विवाद दो पक्षो में हो गया। विवाद के बाद जमकर पत्थर बाजी हुई। मोके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। माकड़ोन के मंडी गेट पर लगाई गई सरदार पटेल की प्रतिमा को आज सुबह कुछ लोगो ने ट्रेक्टर से तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों और से पत्थर बाजी शुरू हो गई। सुबह 6 से शुरुआत यह विवाद अभी तक जारी है गांव में जमकर तोड़फोड़ और गाड़ियों में भी आग लगाई गई है। दरअसल ग्राम माकड़ोन के मंडी गेट पर आज गुरुवार सुबह जिस स्थान पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा लगनी थी वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगने से नाराज लोगों ने सुबह 6:00 बजे से हंगामा करना शुरू किया। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और लोग हाथों में पत्थर लेकर इकट्ठे हुए। पत्थर बाजी के बाद हंगामा मच गया। घटना की जानकारी अनुसार माकड़ोन के मंडी गेट और बस स्टेण्ड के पास खाली पड़ी जमींन पर मूर्ति लगाने को लेकर हुए विवाद की बाद यह हंगामा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस जगह पर भीम आर्मी चाहती है की डॉ आंबेडकर की मूर्ति लगे और माकड़ोन में रहने वाले पाटीदार समाज के लोग चाहते थे कि सरदार वल्लभ पटेल की मूर्ति लगे। हालाँकि पूरा मामला पंचायत में विचाराधीन है। इसके बाद भी बुधवार रात को अज्ञात लोगो ने मंडी गेट के सामने रात को सरदार पटेल की प्रतिमा को स्थापित कर दिया। रात में ये बात फैली तो आज सुबह भीम आर्मी के लोगो ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर ट्रेकटर चढ़ाकर उसे तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी हुई , घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तराना और उज्जैन से पहुंचाया गया। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव भी मोके पर पहुंचे है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |