महावीर जन्म वाचन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मक्सी – समीपस्थ ग्राम कनासिया में पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह अभूतपूर्व उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस अवसर पर भगवान की माता त्रिशला देवी को प्रभु जन्म के पूर्व आये 14 सपना जी , पालना जी , आरती आदि की बोलियां बोली गई । पालना जी को घर ले जाने की बोली का लाभ श्री निर्मल कुमार जी सागरमल जी जैन तथा 108 दीपकों की महाआरती का लाभ श्री मनोहरलाल दीपचंद जी धारीवाल परिवार ने लिया । जन्म वाचन के पश्चात भगवान की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें युवक एवं युवतियों द्वारा जिनशासन के जय कारे लगाए गए । चल समारोह का समापन जैन मंदिर जी पर हुआ , जहां पर सामूहिक चैत्यवंदन , आरती आदि धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुई। तत्पश्चात प्रभावना वितरित की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |