राम लल्ला के आगमन पर अमेरिका बन गया अयोध्या ! मनाई गई दीवाली, टाइम्स स्क्वायर में बंटे लड्डू

न्यूयॉर्कः आज  22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम  की धूम देश-विदेश में देखने को मिल रही है।  राम लल्ला के आगमन पर अमेरिका में भी उत्सव मनाए जा रहे हैं और दीवाली मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने के लिए संयुक्त राज्य भर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, साथ ही वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो उसी समय होंगे जब भारत में समारोह होगा। टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में बिलबोर्ड लगाए गए हैं।

‘न्यूयॉर्क में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर’ के सदस्यों ने  राम मंदिर के उद्घायन की खुशी में  टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के सदस्य प्रेम भंडारी ने बताया कि यह कार्यक्रम अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। प्रेम भंडारी ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हम अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह शीघ्र ही होगा। टाइम्स स्क्वायर में भी लोग इसका जश्न मना रहे हैं और यह जगह किसी अयोध्या से कम नहीं लग रही है। भारतीय प्रवासी लोग विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम का जश्न मना रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम ‘वनवास’के बाद लौट रहे हैं और यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण हो रहा है। उन्होंने दुनिया भर में पूरे माहौल को ‘राममय’ कर दिया है। उन्होंने न केवल 140 करोड़ लोगों को जोड़ा है, बल्कि देश को भी जोड़ा है। विदेशों में भी भारतीय प्रवासी इस आयोजन के साथ हैं। यह दिन दिवाली से कम नहीं है।’

विश्व हिंदू परिषद (WHP), यूएस चैप्टर ने पूरे अमेरिका के हिंदुओं के साथ मिलकर, 10 राज्यों और उससे अधिक में 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए हैं, जो श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को लेकर संदेश दे रहे है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में, पूरे अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं और अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है। विशेष रूप से, प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |