महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल, मंत्री राकेश सिंह ने भी परिवार के साथ की पूजा..

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी महाकाल दर्शन के लिए बेटे के साथ पहुंचे। सुनील शेट्टी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ है उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ। वह पहली बार आए हैं लेकिन अब वह हर साल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंदिर में जो व्यवस्थाएं की गई हैं। उसकी जमकर तारीफ भी की है।

बता दें की मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी भस्म आरती में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पहुंचे। मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने महाकाल से परिवार के साथ मध्य प्रदेश की समृद्धि की कामना की कैबिनेट मंत्री अपने परिवार के साथ आज भस्म आरती में शामिल हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |