सीवर का पानी जल संरचनाओंमें नहीं जाए इसका प्रबंध करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा में कहा

शाजापुर
—
सीवर का पानी जल संरचनाओं में नहीं जाए इसका प्रबंध करें। सीवरेज का काम करने वाली एजेंसी प्राथमिकता के तौर पर सीवरेज का काम पूरा करें। तालाब एवं नदियों एवं अन्य जल संरचनाओं में सीवर का पानी नहीं जाना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज नगरीय निकायों के विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान दिये।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि वे शहरी क्षेत्र में गाड़ी धोने का कार्य करने वालो को निर्देशित करें कि पानी को व्यर्थ न बहाए, टेंक बनाकर वाटर रिचार्ज करें। पोलायकलां में डब्ल्यूडीपी का कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में जलप्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा भी की। नगरीय निकायों में आय से अधिक व्यय होने पर कलेक्टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिये कि वे वसूली को प्राथमिकता दें। बड़े बकायदारों से पहले वसूली करें। वसूली के लिए ऑनलाईन सिस्टम भी बनाए और वार्ड प्रभारियों को वसूली की जवाबदारी दें। साथ ही अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। कलेक्टर ने पथ विक्रेता योजना, दीनदयाल रसोई योजना एवं विभिन्न चरणों में स्वीकृत अधोसंरचनाओं के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा। खुली नालियों की बजाय अण्डरग्राउंड नालियां बनाने, एसडीआरएफ योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को भी वर्षा के पूर्व समाप्त करने के निर्देश दिये। शाजापुर बस स्टेण्ड की दुकानों की नीलामी पर लगे स्टे को हटवाने के लिए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने के कलेक्टर ने निर्देश दिये। कलेक्टर ने कायाकल्प एवं अमृत-2 योजना में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही ग्रीन प्रोजेक्ट विकास योजना के तहत बगीचों के विकास के लिए बनाए गये प्रोजेक्ट की समीक्षा कलेक्टर ने की। कलेक्टर ने कहा कि बगीचों के लिए यदि भूमि की आवश्यकता है तो प्रस्ताव मुख्य नगरपालिका अधिकारी भेजें। इस मौके पर भैरू डूंगरी तालाब के विकास की भी कलेक्टर ने समीक्षा की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा सुश्री मनीषा वास्कले एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |