पाकिस्तान के जिस आतंकी संगठन पर ईरान ने किया हमला, कुलभूषण जाधव को उसी ने किया था अगवा

ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश अल-अदल के खिलाफ एयर स्ट्राइक की हैं. जैश अल-अदल सीमा पार आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देता है. ये वही सगंठन है जिसने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का अपहरण किया था. जी हां ये सच है. जैश अल-अदल के सदस्यों ने ही ईरान से कुलभूषण जाधव का अपहरण किया था, जिसके बाद उन्हें आतंकी सगंठन आईएसआई को सौंप दिया था.

जैश अल-अदल ने कुलभूषण को ईरान के चाबहार से किडनैप किया था. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान ले जाया गया. यहीं पर कुलभूषण को जासूसी के मामले में फंसाने की साजिश रची गई थी. पाकिस्तानी एजेंसियों ने जाधव को जासूसी मामले में फंसाया दिया, जिसके बाद वहां की कोर्ट उन्हें मौत की सजा सुना दी. जाधव अभी भी पाकिस्तान की जेल में बंद है. जिसे सही सलामत वापस लाने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है. अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी कुलभूषण जाधव का मामला उठाया गया है.

आतंकी संगठन जैश उल-अदल पर ईरान का हमला

इधर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो दिन पहले ही ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की थी और मुलाकात के महज 48 घंटे बाद ही ईरान ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश उल-अदल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया. इस हमले को कुलभूषण जाधव से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि जैश अल अदल और पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के खिलाफ जो साजिश रची थी ये उसी की सजा है.

जैश अल-अदल ने ईरानी सीमा पर किया था हमला

वहीं कुछ महीनों में कई बार जैश अल-अदल ने ईरानी सीमा पर आतंकवादी हमले किए थे. इन हमलों को लेकर ईरान कई बार पाकिस्तान से नाराजगी जता चुका है. पिछले साल दिसंबर 2023 में पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था, जिसमें करीब 11 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी. इस घटना पर ईरान ने कड़ी आपत्ति जताई थी और पाकिस्तान को जमकर लताड़ भी लगाई थी. ईरान ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं पर नियंत्रण नहीं है रख पा रहा है.

ईरानी हमले में दो बच्चियों की मौत

आपको बता दें कि ईरान ने जैश अल-अदल के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर उन्हें तबाह कर दिया है. ईरान के इस हमले में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है जबकी 3 बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हुई है. पाकिस्तान ने ईरान की इस हरकत की निंदा की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |