MS धोनी भी जाएंगे अयोध्या, सचिन-विराट और भज्जी के बाद माही को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण

22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है… इसके लिए पूरे देश में काफी ज्यादा उत्साहित है… हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है… वहीं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं… भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और हरभजन सिंह को न्योता आ चुका है… वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विनर कप्तान एमएस धोनी को भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आमंत्रण दिया गया है… इससे माही के फैन बेहद खुश हैं।

बता दें कि माही को रांची में उनके घर पर 15 जनवरी यानी सोमवार को न्योता दिया गया… आरएसएस के सह प्रांत धनंजय सिंह ने एमएस धोनी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण दिया… हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धोनी, सचिन, विराट और हरभजन समारोह में शामिल होंगे या नहीं…  लेकिन इतना तय है कि माही को जब से न्योता मिला है उनके फैंस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि माही को वो अयोध्या में देखना चाहते हैं।

इसके अलावा बात करें एमएस धोनी की तो, माही कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ दुबई में थे और छुट्टिया मना रहे थे… लेकिन अब वो रांची अपने आवास पर पहुंच चुके हैं…. बता दें कि 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था… इसके बाद से वह लगातार सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आ रहे हैं… पिछले साल धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था… ऐसे में अब 5-5 बार मुंबई और चेन्नई ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर रखा है… आईपीएल 2023 के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी… वहीं अब वो आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार हो रहे हैं…. इस बात की पूरी संभावना है कि यह माही का आखिरी आईपीएल सीजन हो… लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

42 साल के एमएस धोनी ने अपने करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं… इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट में 4 हजार 876 रन, वनडे में 10 हजार 773 रन और टी20 में 1 हजार 617 रन देखने को मिले… वहीं आईपीएल में खेले गए 250 मुकाबलों में एमएस धोनी ने 5 हजार 082 रन ठोके हैं….  लेकिन अब देखना होगा की क्या माही अयोध्या पहुंचते हैं या नहीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |