यातायात के नियमों का पालन एवं नशे के दुष्परिणाम की सीख के साथ मना सैर सपाटा

शाजापुर
—–
प्रति रविवार नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जा रहे सैर सपाटा कार्यक्रम के तीसरे सप्ताह पूरे उल्लास एवं उमंग से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया ।
इस सप्ताह कार्यक्रम की थीम यातायात के नियमों का पालन और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, एवं गायत्री परिवार द्वारा विविध आयोजन रखे गए।
कार्यक्रम समन्वयक श्री हेमंत दुबे एवं श्री महेंद्र मोहन सोनी द्वारा क्विज के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, एम जे स्टूडियो द्वारा यातायात के नियमों के गीत के माध्यम से जुंबा एक्सरसाइज करवाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे एवं बुजुर्गों ने एक्सरसाइज के साथ-साथ यातायात के प्रति जागरूकता के संदेश को ग्रहण किया तथा यातायात नियमों के पालन की शपथ भी ली गई। इस दौरान विजेताओं को एकता ग्रुप के वकार अली द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।
गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति के लिए फिल्म प्रदर्शन पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें नशे के दुष्परिणाम का सार्थक चित्रण किया गया था। राजीव लोचन शर्मा द्वारा बच्चों को जूडो कराटे प्रशिक्षण एवं डॉ. पराग जैन द्वारा योगाभ्यास करवाया गया, शक्ति दल की बालिकाओं द्वारा दंड संचालन भी किया गया, पतंजलि योग समिति के दिनेश पाटीदार के माध्यम से डॉ. श्रुति माथुर द्वारा नि:शुल्क बीपी एवं शुगर की जांच की गई। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं नगर पालिका परिषद शाजापुर द्वारा की गई। जिसमें लोकगीत के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। राज्य आनंद संस्थान द्वारा आनंद के विविध भावों से संबंधित पोस्टर भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया था।
आगामी रविवार को प्रातः 6 से 9 सैर सपाटा कार्यक्रम में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए थीम निर्धारित की गई है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |