शाजापुर के मगरिया मोहल्ले में एक 10 वर्षीय बालिका पतंग लूटने के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। गंभीर हालत होने से प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया। जिसके बाद बालिका के सिर में गंभीर चोट आई है।बबालिका जिकरा पिता सिंकदर निवासी इंदौर अपने नाना के यहां शाजापुर आई थी। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बालिका छत पर चढ़ी थी। इसी दौरान पतंग लूटने में उसने दौड़ लगाई और पहले वह तार पर गिरी और उसके बाद नीचे जमीन पर आ गई। बालिका को स्थानीय पार्षद इलाज के लिए जिला अस्पताल में लेकर आए। बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :