कौटिल्य स्कूल के ड्राइवर ने शराब पीकर चलाई बस,परिजनों ने स्कूल।में।जमकर हंगामा किया, बस में बैठे बच्चे घबरा गए
शाजापुर।। शाजापुर से बड़ी खबर सामने आई है यहां के कौटिल्य स्कूल।के ड्राइवर ने शराब के नशे में बस चलाई ।। गौरतलब है कि प्रदेश में स्कूल बसों के साथ लगातार हादसे के मामले सामने आ रहे हैं, इसके बाद भी स्कूल संचालक और जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे ही ग्राम भरड़ में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही कौटिल्य एकेडमी की बस के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पाटीदार धर्मशाला के पास चालक ने इस तरह बस चलाई कि पास ही ओटले पर बैठे लोग और बस में बैठे बच्चे घबरा गए। इस पर लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उन्होंने स्कूल संचालक को इसकी सूचना दी तो दूसरा ड्राइवर भेजा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी, वह रोजाना शराब पीकर ही बस चलाता है। इसके बाद ग्रामीण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक नोंक-झोंक होती रही। बाद में स्कूल प्रबंधन ने उक्त चालक को नौकरी से हटा दिया। मामले में
कोतवाली थाना पुलिस ने चालक के
खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम बरवाल स्थित कौटिल्य एकेडमी में आसपास के गांवों से भी बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन्हें स्कूल लाने और ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा बसें चलाई जाती हैं। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे बस क्रमांक एमपी 42 पी 0448 को लेकर कालीसिंध निवासी चालक संजय परमार ग्राम भरड़ और गोपीपुर बच्चों को लेने के लिए पहुंचा। भरड़ में बच्चों को लेकर तेज गति में बस चलाने लगा और पाटीदार धर्मशाला के पास दीवार के काफी करीब से बस निकालने लगा। इस दौरान ओटले पर बैठे लोग बस की चपेट में आने से बच गए। इस पर लोगों ने बस रुकवाई और चालक को बस से उतारा। ग्रामीणों ने बताया उसके पास से शराब की गंध आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने ग्रामीणों से बहस भी की। इस पर ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इस पर प्रबंधन द्वारा दूसरा ड्राइवर भेजकर बच्चों को स्कूल लाया गया। लोगों ने आरोप लगाए कि ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहा था।
पहले भी शिकायत की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की-
पहले भी शिकायत की लेकिन स्कूल प्रबंधन ने नहीं की कार्रवाई इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कौटिल्य एकेडमी पहुंच गए। यहां स्कूल के अंदर जाकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान स्कूल संचालक ब्रजेश यादव ने उन्हें समझाने की कोशिश की और बाहर लेकर आए। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाता है, करीब एक सप्ताह पूर्व भी उन्होंने इसकी शिकायत की थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन को बच्चों की कोई चिंता नहीं है। अगर शराब के नशे में बस चालक द्वारा कोई दुर्घटना कर दी जाती और बच्चे हताहत हो जाते तो इसका जिम्मेदार कौन होता। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस, यातायात पुलिस और आरटीओ कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण और कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
स्कूल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता-
कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन पर अन्य कई आरोप लगाते हुए परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने गेट भी बंद कर दिया। इस दौरान स्कूल के स्टाफ से उनकी तीखी नोंक-झोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने कांच के गेट को तोड़ने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। करीब एक घंटे तक वे धरने पर ही बैठे रहे। इस पर स्कूल संचालक यादव ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कहा चालक को नौकरी से हटा दिया है, आइंदा उसे कोई काम नहीं दिया जाएगा। साथ ही रोज सुबह बस ले जाने से पहले चालक का परीक्षण भी किया जाएगा। इसके बाद एचीवीपी कार्यकर्ता माने और धरना समाप्त
किया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने रामबाबू पाटीदार की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक संजय परमार के खिलाफ धारा 279 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।