दूरदर्शन के Live Show के दौरान अचानक दबे पांव आई मौत, डायरेक्टर की ले ली जान, एंकर पूछती रह गई सवाल

नई दिल्ली: केरल में दूरदर्शन के Live Show के दौरान कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 साल के डॉ. ए. एस. दास की अचानक मौत हो गई। दरअसल, केरल में दूरदर्शन के एक स्टूडियो में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एक कृषि विशेषज्ञ अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

चैनल के सूत्रों ने बताया कि यह घटना दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई. बेहोश होने के बाद कृषि विशेषज्ञ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि डॉ. अनी एस दास, केरल कृषि विश्वविद्यालय में प्लानिंग डायरेक्टर थे। वह अकसर  दूरदर्शन के कार्यक्रम का एक्सपर्ट के तौर पर हिस्सा लेते थे। इस दौरान वह एक लाइव चर्चा के दौरान अचानक बेहोश हो गए औऱ उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उनको बेहोश होते ही तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

थाना बेरछा पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाली पारदी गैंग का किया गया पर्दाफाश सोने चांदी के जैवहरात बरामद कर चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैनिकों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, आदमपुर एयरबेस पर की मुलाकात     |     ओवैसी को BJP की B-टीम बताने में जुटी RJD, बिहार में मुस्लिमों को साधने में जुटे लालू-तेजस्वी?     |     PM मोदी के खिलाफ लिखी आपत्तिजनक पोस्ट… उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी सुलेमान को किया गिरफ्तार     |     लड़की के पेट में अचानक उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन… दादा की शर्मनाक करतूत का हुआ भंडाफोड़     |     ईसाई पति की मुस्लिम पत्नी को 27 साल पुराने सपने ने इतना सताया… लंदन से बांग्लादेश, फिर पहुंची काशी, बन गई हिंदू     |     जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, 1 को किया ढेर     |     2 वाक्य बोलकर ही पीएम मोदी ने भारत से लेकर दुनिया के कोने-कोने में बैठे विरोधियों के एजेंडे कर दिए फेल     |     पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 15 की हालत नाजुक, बोल भी नहीं पा रहे     |     हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित, इन स्टेप्स में करें चेक     |