शाजापुर,लगभग 2500 लोगों ने जिला मुख्यालय पर सूर्य नमस्कार किया,विधायक अरुण भीमावद भी हुए सम्मिलित

शाजापुर, 12 जनवरी 2024/ स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पर लगभग 2500 विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में एक साथ एक समय पर एवं एक लय पर सूर्य नमस्कार एवं योग किया।

शासकीय उत्कृष्ट उमावि में आयोजित हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार में विधायक श्री अरूण भीमावद अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, श्री आशीष नागर, श्री शीतल भावसार, पार्षद श्री प्रेम यादव, श्री गोविन्द नायक, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री मनोहर विश्वकर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित बड़ी संख्या में विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थीगण शामिल हुए।

सामूहिक सूर्य नमस्कार की गतिविधि में सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वन्दे मातरम सामुहिक रूप से गाया गया। इसके उपरांत स्वामी विवेकानंद जी की पवित्र वाणी के अनुवाद का प्रसारण हुआ और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण हुआ। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अधिकारियों और अतिथियों ने एक साथ, एक समय एवं एक लय में सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री प्रवीण मण्डलोई ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |