कचरा बीनने वाली महिला को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, बोली- राम जी के दर्शन का इंतजार है

दुर्ग: छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी राजिम की कचरा बीनने वाली वृद्ध बिहुला बाई को 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है। दरअसल, इस वृद्ध महिला ने एक साल पहले कचरा बीनकर अपने दिन की कमाई के 20 रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए दिए थे। इसलिए उन्हें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

कचरा बीनने बिहुला बाई को न्योता देने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने बताया एक साल पहले जब श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्य चल रहा था, तब दिन भर कचरा बिनकर 40 से 50 रुपए कमा कर जीवन यापन करने वाली बिहुला देवार ने 20 रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए थे।

उनकी इस भावना और समर्पण को देखते हुए श्री राम जी के अक्षत कलश जब धर्म नगरी राजिम पहुंचा तो उसे लेकर बिहुला देवार के झोपड़ी पहुंचे और उन्हें श्री राम जी के दर्शन का न्योता दिया।

हिन्दू संगठनों द्वारा मिले न्योता से बिहुला काफी हर्षित है, साथ ही उनका पूरा परिवार वृद्ध बिहुला के भगवान राम जी के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित है। हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता ने बताया कि, अक्षत कलश के साथ विहिप के प्रदेश पदाधिकारी भी बिहुला के निवास में पहुंचकर उन्हें अयोध्या में श्री राम जी के दर्शन का न्योता दिया है।

85वर्षीय बिहुला बाई गरियाबंद जिले के धर्मनगरी राजिम में रहती हैं। जहां भगवान विष्णु का भव्य मंदिर है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंग राजपूत ने बताया कि हिंदू संगठन ने समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया कि, बिदुला बाई देवार को रामलला के दर्शन के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। इसलिए विहिप के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा सोमवार को उन्हें आमंत्रण देने पहुंचे थे। 22 जनवरी को पूरे सम्मान के साथ बिहुला बाई देवार को राम मंदिर ले जाया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |