शाजापुर,,
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर यहां विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले व श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, एसएलआर डॉ. पूनम सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने अपर कलेक्टर श्री सोलंकी से कहा कि कलेक्टर कार्यालय के संयुक्त भवन के लिए प्रस्ताव तैयार कराएं। कार्यालय में स्वच्छता रखने के लिए भी कलेक्टर ने कहा। कलेक्टर ने अकाउंट सेक्शन, स्थापना शाखा, लायसेंस शाखा, ई-गवर्नेंस कार्यालय, अपर कलेक्टर कक्ष, रिकार्ड रूम, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, कोषालय, निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। स्थापना शाखा में सामग्री रखने के लिए एल्युमिनीयम सेक्शन से रेक पर कव्हर्ड सेल्फ पार्टिशन कराने के निर्देश दिये।



#collectorshajapur