Shajapur News अंकुर एवं उर्जा साक्षरता अभियान की समीक्षा

शाजापुर-
—–
कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा आज अंकुर अभियान एवं उर्जा साक्षरता अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जैन ने अंकुर अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100-100 व्यक्तियों से उनके मोबाईल पर वायुदूत एप्प को डाउनलोड करवाएं तथा उनसे पौधरोपण करवाएं। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य अपने समस्त शैक्षणिक स्टाफ तथा विद्यार्थियों से अंकुर अभियान के तहत पंजीयन करवाकर पौधरोपण करवाएं।

उर्जा साक्षरता अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले के नागरिकों को उर्जा साक्षरता के प्रति जागरूक करते हुए उनसे पंजीयन करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को उर्जा की बचत के लिए जागरूक होना पड़ेगा। शैक्षणिक संस्थाएं अपने विद्यार्थियों को उर्जा बचत के लिए प्रोत्साहित करें और उनसे उषा एप्प डाउनलोड करवाते हुए पंजीयन कराएं।

बैठक के दौरान उपायुक्त सहकारिता श्री मनोज गुप्ता ने नई सहकारी नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए नई समितियों के गठन के बारे में बताया उन्होंने सभी विभागों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा क मध्यप्रदेश सरकार की नई सहकारिता नीति के तहत समितियों को गठन कराएं। सहकारिता नीति के माध्यम से रोजगार का सृजन होगा। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन ने बताया कि एनएफएसए के अंतर्गत छूटे हुए पात्र परिवारों को जोड़ा जाना है। सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ 27 कैटेगरी के पात्र लोगों का नाम जोड़ने की कार्रवाई करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |