तेजी से फैल रहा कोविड का नया वेरिएंट JN.1, 12 राज्यों में आए 800 से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली:  देश के 12 राज्यों से सोमवार तक कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के कुल 819 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से 250, कर्नाटक से 199, केरल से 148, गोवा से 49, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश एवं राजस्थान से 30-30, तमिलनाडु तथा तेलंगाना से 26-26, दिल्ली से 21, ओडिशा से तीन और हरियाणा से एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि जेएन.1 के मामलों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन तत्काल चिंता करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों में से ज्यादातर घर पर ही उपचार करा रहे हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है। देश में कोविड के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है।

राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा की गई कोविड-19 के लिए संशोधित निगरानी रणनीति के विस्तृत दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसके तीव्र प्रसार को देखते हुए जेएन.1 को एक अलग ‘‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’’ (वीओआई) स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है और कहा है कि यह वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति ‘‘कम’’ जोखिम वाला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप को पहले बीए.2.86 उपस्वरूप के तहत ‘वीओआई’ के रूप में वर्गीकृत किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |