‘राम सिया राम’ गाने का मुरीद हुआ विदेशी क्रिकेटर, कहा- मैदान पर बजते ही बढ़ जाता है आत्मविश्वास

क्रिकेट मैच के दौरान भक्ति संगीत का बजना दुर्लभ है लेकिन जब केशव आत्मानंद महाराज मैदान पर आते हैं, तो स्टेडियम में डीजे को ‘राम सिया राम जय जय राम’ गाना बजाने का विशेष अनुरोध मिलता है।  यह अनुरोध कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका का यह वामहस्त स्पिनर खुद करता है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे लोकेश राहुल ने भी महाराज से पूछा था , ‘जब भी आप प्रवेश (मैदान में) करते हैं, तो वे यह गाना बजाने लगते हैं।”

केपटाउन टेस्ट में जब महाराज बल्लेबाजी के लिए मैदान में आये तब एक बार फिर यह गाना बजने लगा और इस दौरान दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाथ जोड़ कर खड़े दिखे। ‘एसए20 (दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग)’ में डरबन सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले महाराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैंने मैदान में गाना बजाने वाली महिला से अनुरोध किया था।”

डरबन में जन्मे भारतीय मूल के क्रिकेटर महाराज के लिए भगवान राम उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। महाराज ने कहा, ‘‘भगवान मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। जब भी मुझे कुछ ऐसा करने का मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे खिलाड़ियों का सम्मान भी मिलता है। धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है लेकिन स्टेडियम में ‘राम सिया राम’ को बजते हुए सुनना अच्छा लगता है।”

‘एसए20′ के दूसरे सत्र के बारे में पूछे जाने पर महाराज ने अपनी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। महाराज ने कहा, ‘‘हमारे पास एक संतुलित टीम है। खिलाड़ी असरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हमने पिछले साल वास्तव में अच्छे विकेट देखे थे।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |