निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा- कलेक्टर सुश्री बाफना ने समय-सीमा पत्रों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

शाजापुर
—-
जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। गुणवत्ता विहीन कार्यों पर कार्रवाई की जायेगी। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे निर्माण कार्यों में विभिन्न चरणों के दौरान उपयोग में लिये जा रहे मटेरियल का परीक्षण कराएं और समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहें। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सड़क निर्माण विभाग सहित अन्य निर्माण से जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक बुधवार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न कार्यों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति देखेंगी। सभी अधिकारी फील्ड भ्रमण कर विभागीय कार्यों को देखें।
——-
पे-स्लिप देखने के बाद ही अगले माह का भुगतान कंपनी को करें
——-
विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पे-स्लिप देखने के बाद ही अगले माह का भुगतान कंपनी को करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि प्राय: देखने में आता है कि विभागों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए जितना भुगतान कंपनी को किया जाता है, उतना आउटसोर्स के कर्मचारियों को नहीं दिया जाता। आउटसोर्स के कर्मचारियों को उनका वेतन पूरा मिले, इसके लिए आउटसोर्स कर्मचारी से पिछले माह की वेतन पर्ची या बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करें, तब ही कंपनी को अगले माह का भुगतान करें। साथ ही कंपनी प्रबंधकों को भी निर्देश दें कि वे जितना वेतन आउटसोर्स कर्मचारी के लिए निर्धारित है, उतना उसको भुगतान करें और इस आशय का प्रमाण पत्र विभाग को दें।
——-
फाईलों पर स्पष्ट अभिमत अंकित करें
——–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके कार्यालय में प्रस्तुत की जाने वाली सभी फाईलों की नोटशीट पर स्पष्ट अभिमत अंकित करने के उपरांत ही रखें। अस्पष्ट अभिमत की फाईलों को वापिस किया जायेगा। सभी अधिकारी जो भी फाईल प्रस्तुत करना है, उसे कार्यालय अधीक्षक के पास जमा कराएं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएं और न ही मुख्यालय छोड़े।
———
गणतंत्र दिवस मनाए जाने की तैयारी के लिए बैठक संपन्न
———
26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस समारोह गरीमापूर्व तरीके से मनाए जाने के लिए आज कलेक्टर सुश्री बाफना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समारोह के दौरान फिल्मी गीतों के आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न हो। संस्कृति एवं देशभक्तिपूर्ण गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया जाए। सभी विभाग नई थीम के साथ आकर्षक झांकी बनाएं। शासकीय सेवकों के पुरस्कार के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि विवादित शासकीय सेवक का नाम पुरस्कार के लिए अनुमोदित नहीं करें। सीमित संख्या में शासकीय सेवक की उपलब्धियां उल्लेखित करते हुए अनुमोदन तय समयसीमा में प्रेषित करें। ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण सरपंच ही करें। सरपंच प्रतिनिधि किसी भी स्थिति में ध्वजारोहण नहीं करें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने समारोह स्थल पर अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी विभिन्न अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।
———
माँस-मछली की दुकानों के लिए लायसेंस जारी करें
———
कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि अवैध रूप से मांस-मछली बेचने वालों को हटाएं। साथ ही मांस-मछली बेचने वालों के लिए लायसेंस जारी करें और जगह उपलब्ध कराएं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ बड़े ग्रामों में भी माँस-मछली विक्रय के लिए लायसेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अवैध रूप से माँस-मछली का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अर्थदण्ड भी लगाएं।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि संकरी गलियों से वाहनों की सुविधाजनक आवा-जाही सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिकाएं व्यवस्था बनाएं। इस मौके पर लाउडस्पीकर आदि हटाने पर भी चर्चा हुई।
———-
शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं
———-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे स्वयं एवं अपने अधीनस्थ शासकीय सेवारत कर्मियों के नाम मतदाता सूची में पदस्थापना स्थल मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से दर्ज करवाएं। सामान्य तौर पर शासकीय सेवारत कर्मियों का पद स्थापना स्थल ही मुख्यालय होता है, अतः उनका नाम उसी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज होना आवश्यक है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के अन्तर्गत जिले में समस्त शासकीय कर्मचारी, अर्धशासकीय संस्था, सार्वजनिक उपक्रम में कार्यरत कर्मियों के नाम शत-प्रतिशत कार्यरत विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किये जाये।

कलेक्टर ने निर्देश दिये कि विवाह उपरांत आने वाली महिलाओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए अनावश्यक प्रमाणों की मांग नहीं करें। यदि महिला के पति का नाम दर्ज है तो उसका नाम भी दर्ज किया जाए। साथ ही नाम कटवाने का प्रमाण पत्र नहीं होने पर भी महिला का नाम मतदाता सूची में दर्ज करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची पूर्ण रूप से शुद्ध होना चाहिये।
———
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को निराकृत करें
——–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समुचित निराकरण हो। मांग आधारित एवं पात्रता नहीं होने वाली शिकायतों को बंद करें। अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार प्रति सप्ताह 5-5 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करें। जिला परिवहन अधिकारी जिले से गुजरने वाली अनफिट वाहनों पर कार्रवाई करें। अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार भी ऐसे वाहनों को चेक करें। जिले में बिना पंजीकृत एवं फिटनेस के वाहन संचालित नहीं हो।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले व महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#TL
#collectorshajapur
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |