भारत-सऊदी के बीच हुआ बड़ा समझौता,साल 2024 में इतने जायरीनों को मिलेगा हज यात्रा का मौका

दुबईः भारत और सऊदी अरब ने रविवार को एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत नयी दिल्ली को 2024 की वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 जायरीनों का कोटा आवंटित किया गया है।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हज 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया गया है,जिसमें हज समिति के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 35,005 हाजी निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज के लिए आ सकेंगे।

ईरानी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। वह हज सम्मेलन में भाग लेने और भारत तथा सऊदी अरब के बीच हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचीं थीं। राजदूत डॉ. सुहेल खान, महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद और सऊदी अरब के हज तथा उमरा मंत्रालय के अधिकारियों ने जेद्दा हवाई अड्डे पर ईरानी की अगवानी की। जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी हज सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए जेद्दा पहुंच गई हैं।”

इसने एक बयान में कहा कि ईरानी सऊदी अरब के हज और उमरा मामलों के मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी और आगामी हज यात्रा से जुड़े परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वह सोमवार को जेद्दा में ‘हज और उमरा सम्मेलन’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगी जिसका आयोजन सऊदी अरब का हज और उमरा मामलों का मंत्रालय कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |