नवागत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया पदभार ग्रहण,अधिकारियों की बैठक ली

—
शाजापुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुई सुश्री ऋजु बाफना (आईएएस 2014) ने गत दिवस अपरान्ह में पदभार ग्रहण किया है। सुश्री बाफना ने आज कलेक्टर कार्यालय आने के पूर्व मॉ राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन किये।

इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले एवं महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, एटीओ श्री नरेन्द्र विजयवत सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री बाफना शाजापुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ होने के पूर्व नरसिंहपुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थी। सुश्री बाफना भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त, जबलपुर में जिला पंचायत सीईओ जैसे कई पदों पर रहीं।
—–
अधिकारियों की बैठक ली
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने प्रभार लेने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इसके पूर्व जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर ने जिले की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। नवागत कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। अधिकारियों की बैठक में कहा कि कृषि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फिल्ड में भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन करांए। कलेक्टर ने कहा कि वे भी ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा कर कार्यो की समीक्षा करेगी। सभी अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशो का समुचित पालन करें और किसी तरह की दिक्कत आये तो उनसे चर्चा कर लें।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |