हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गौतम अडानी ने कहा, सचाई की जीत हुई…‘सत्यमेव जयते’

अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अडानी ने बुधवार को शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘सचाई की जीत’ हुई है और उनका समूह भारत की वृद्धि की कहानी में योगदान देना जारी रखेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है। न्यायालय ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी जांच तीन माह में पूरी करे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खास बातें

  • हिंडनबर्ग मामले की SIT से आपराधिक जांच नहीं होगी।
  • SC का आपराधिक जांच का आदेश देने से इनकार।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई जानबूझकर निष्क्रियता नहीं हुई।
  • SC ने अडानी ग्रुप को क्लीन चिट देने वाली पैनल रिपोर्ट फिलहाल बरकरार रखी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से 3 महीने के भीतर जांच पूरी करने को कहा।
  • SC ने कहा पैनल या सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते।
  • सेबी सभी आरोपों की जांच करने के लिए सक्षम निकाय।
  • सेबी को अपना काम करने दें और अर्ध-न्यायिक कार्रवाई पूरी करने दें।
  • मीडिया रिपोर्टों के आधार पर जांच का आदेश नहीं दे सकते।
  • निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए वित्तीय क्षेत्र में विनियामक तंत्र को मजबूत करने, सुधार करने के लिए तत्काल उपायों का सुझाव दिया गया।
  • SC ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यह अस्थिरता का शिकार न हो, जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जारी होने के बाद देखी गई थी।
  • SC ने जस्टिस ए एम सपरे कु अध्यक्षता में एससी द्वारा गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सुझावों को शामिल करने के लिए भी कहा।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |