शाजापुर
—–
माह के प्रथम कार्य दिवस आज 01 जनवरी 2024 को शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में स्थित स्वामी विवेकानंद सभाकक्ष में कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की उपस्थिति में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कलेक्टर श्री कन्याल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को नव वर्ष 2024 के लिये शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले का नाम प्रदेश एवं देश में गौरवांवित हो इसके लिये सभी शासकीय सेवक अपने कार्यो को मेहनत एवं लगन से संपादित करें। साथ ही शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए और पात्र जरूरतमंद लोगो को उसका लाभ दिलाएं।
——
04 शासकीय सेवकों को किया सम्मानित
——
कार्यो की समीक्षा के आधार पर माह नवम्बर 2023 में सीएम हेल्प लाईन में शिकायतों के निराकरण में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 03 विभाग एवं माह दिसम्बर 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 शासकीय सेवकों को कलेक्टर श्री कन्याल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
माह नवम्बर 2023 में सीएम हेल्प लाईन में शिकायतों के निराकरण में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 03 विभाग में राजस्व विभाग तहसीलदार कालापीपल श्री कैलाश सस्त्या, नगरपालिका शाजापुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ. मधु सक्सेना, ऊर्जा विभाग विद्युत वितरण केन्द्र अरनियाकलां कनिष्ठ यंत्री श्री अंकित श्रीवास्तव तथा माह दिसम्बर 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों में जिला कोषालय सहायक ग्रेड-03 श्री आरिफ खान को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


#JansamparkMP
#collectorshajapur