दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट

नई दिल्‍ली : पूरे उत्तर भारत समेत दिल्‍ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा  छाया हुआ है।  घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है।

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्‍ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्‍ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के बाद दो दिन यानि शनिवार और रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी. इसलिए प्रदूषण से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में येलो अलर्ट और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट. मौसम विभाग ने कल कई जगहों पर फॉग का येलो अलर्ट जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्‍ली की ओर आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 

मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 5 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही.
फरक्का एक्सप्रेस, 2 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही.
हिमाचल एक्सप्रेस, 2 घंटे 27 मिनट देरी से है.
ब्रह्मपुत्र मेल, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
एमसीटीएम उधमपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एसएफ एक्सप्रेस, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
लखनऊ मेल, 1 घंटे 22 मिनट देरी से चल रही है.
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 1 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है.
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 1 घंटे 7 मिनट देरी से.
जम्मू मेल, 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है.
पद्मावत एक्सप्रेस, 1 घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है.
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 1 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |