तहसीलदार और पटवारी लापता परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट

शाजापुर। पूर्व में सीहोर जिले में पदस्थ रहे एक तहसीलदार और जिले में पदस्थ पटवारी बीती रात अपने घर से कहीं पर खाना खाने जाने की कहकर कार से निकले थे, जब वह सुबह तक नहीं लौटे तो परिजनों ने मंडी थाने पहुंच कर गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी थाने में मंगलवार सुबह शाजापुर जिले की तहसील मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर और जिले की नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेन्द्र रजक लापता हैं। इसकी सूचना पुलिस को तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर के बेटे पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने दी। बताया कि सोमवार की रात को तहसीलदार और पटवारी अपने दोस्त महेन्द्र शर्मा एवं राहुल आर्य के साथ पार्टी करने रफीकगंज स्िथत दोस्त तरुण सिंह के फार्म हाउस पर गए थे। तहसीलदार और पटवारी एक कार में सवार जो अभी तक नहीं लौटे हैं, मंडी थाना पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है। शहर के नजदीक ही सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी में पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बीती रात को तेज बरसात से नदी नाले उफान पर थे, इसलिए पानी में बहने की आशंका पुलिस जता रही है।
इस संबंध में थाना टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस दल मामले में सर्चिंग कर रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |