कपालिया में विक्षिप्त बालक के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक कृत्य,मक्सी पुलिस ने पास्को एक्ट सहित मामला दर्ज किया,आरोपी फ़रार

मक्सी,, शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपालिया में मंगलवार शाम को एक शख्स ने गांव के ही 13 वर्षीय विक्षिप्त बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मक्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,
मामले में पीड़ित के पिता ने बताया गांव के पप्पू गोस्वामी ने घर के बाहर खेल रहे उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। बेटे के चिल्लाने पर उनकी मां बाहर देखने आई और जहां से आवाज आ रही थी वहां पहुंची, लेकिन इतने में आरोपी फरार हो गया।
बच्चे के पिता ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी घर से बाहर गए हुए थे, इसी बीच यह घटना घटित हुई। घर पर मेरे माता-पिता और बेटा था। घर आया तो घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़ित बालक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया आरोपी पप्पू गोस्वामी के खिलाफ धारा 377 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस के द्वारा भी आरोपी की सरकार में तलाश की जा रही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |