आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा ‘तानसेन समारोह’ का नाम, 50 से अधिक शहरों के तबला वादक बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

ग्वालियर:  यूनेस्को की संगीत नगरी ग्वालियर आज सुर, लय और ताल के अद्भुत संयोजन का साक्षी बनेगी। 99वें तानसेन समारोह के दौरान ताल दरबार कार्यक्रम में तबला वादन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजली देते हुए ग्वालियर दुर्ग पर 1500 तबला वादक सुर, लय और ताल का अद्भुत संयोजन प्रस्तुत करेंगे।

‘तबला दरबार’ में कोलकाता, मुंबई, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य 50 से ज्यादा शहरों से आए तबला वादक समवेत प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कल्चर विभाग के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर किया जाएगा।

प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि तानसेन समारोह के दौरान तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा। पण्डित गणपति भट्ट हासणगि को गायन में उल्लेखनीय योगदान के लिए तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और मालव लोक कला केन्द्र, उज्जैन को राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय हैं कि संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन ग्वालियर के सहयोग से 22 से 28 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |