पोस्ट ऑफिस की इस दमदार स्कीम से होगा जबरदस्त फायदा, हर महीने डबल होगी इनकम!

नई दिल्ली। आज के समय में पैसा कमाना बहुत जरूरी हो गया है, लेकिन उससे भी ज्यादा कमाए हुए पैसे की बचत करना और भी जरूरी हो गया है। लोग पैसों को सेविंग करने के लिए नए नए विकल्प खोजते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश किए जाने वाले पोस्ट ऑफिस महीने की इनकम स्कीम में आप एक निश्चित रकम निवेश कर, हर महीने एक निश्चित ब्याज कमा सकते हैं। आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं जो छोटी बचत के लिहाज से बड़े काम की हैं। पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने से न सिर्फ सरकारी गारंटी मिलती है बल्कि, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। ऐसे में आप इन योजनाओं का फायदा उठा ले सकते हैं। जानें कौन सी है ये खास स्कीम…

जानें ये खास स्कीम?

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) भारत सरकार द्वारा समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है जो निवेशकों को हर महीने एक निश्चित राशि को अलग रखने की अनुमति देता है। इस राशि पर ब्याज को जोड़ा जाता है और निवेशकों को हर महीने इसका भुगतान किया जाता है। चलिए जानते हैं क्या है इस स्कीम की पात्रता, ब्याज दर और क्या मिलता है फायदा।

क्या है पात्रता?

इस योजना में अगर आपको निवेश करना है तो आपको भारत का निवासी होना अनिवार्य है। अगर आप एनआरआई हैं तो आप इस योजना में निवेश नहीं कर सकते। इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 10 साल से अधिक होनी चाहिए।

कितना कर सकते हैं निवेश?

इस योजना में आप न्यूनतम 1000 रुपये और सिंगल अकाउंट होल्डर होने पर अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप ज्वाइंट अकाउंट (अधिकतम 3 सदस्य) खुलवाते हो तो आप न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |