कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में की गई तोड़-फोड़, अमेरिकी सांसदों ने कड़े शब्दों में की निंदा

अमेरिका में तीन प्रमुख भारतीय अमेरिकी सांसदों सहित कई नेताओं ने कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़-फोड़ किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किया और उसमें तोड़-फोड़ की गई। पुलिस इस मामले को नफरती अपराध मानकर जांच कर रही है।

सांसद रो खन्ना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह कैलिफोर्निया के नेवार्क में स्थित स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़ की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता अमेरिकी लोकतंत्र का मूल है, जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि समुदाय के लोग इस नफरत के खिलाफ एक साथ आ रहे हैं और भित्तिचित्रों को हटा रहे हैं। समुदाय की यह पहल बुराई का जवाब अच्छाई से दे रही है।”

वहीं सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना को ‘निंदनीय’ करार दिया और कहा कि वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्हें खुशी है कि समुदाय के लोग मंदिर के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं। हमें कट्टरता के सभी रूपों के खिलाफ एकजुटता से खड़ा होना चाहिए। जिन्होंने तोड़-फोड़ की है उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” इसके अलावा सांसद श्री थानेदार ने भी ‘तोड़-फोड़ के इस शर्मनाक कृत्य’ की कड़े शब्दों में निंदा की है। कैलिफोर्निया से सांसद बारबरा ली और ओहियो से सांसद नीरज अंतानी ने भी इसकी निंदा की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर को नुकसान पहुंचाने की घटना की निंदा करते हैं। हम नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं ताकि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।”  कैलिफोर्निया के नेवार्क में पुलिस विभाग ने एक ई-मेल बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग 8:35 बजे, पुलिस को श्री स्वामीनारायण मंदिर में दीवारों पर नारे लिखने की सूचना मिली। अधिकारी हरकत में आए और मंदिर के प्रबंधन सदस्यों से मुलाकात की, जिन्होंने इसे डराने वाला कृत्य बताया। दीवारों पर लिखे नारों की सामग्री के आधार पर यह माना जाता है कि विरूपण करना मकसद था और मामले की संभावित घृणा अपराध के रूप में जांच की जा रही है।”

सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्य दूतावास ने मंदिर को विरूपित करने की कड़ी निंदा की। वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- ”हम कैलिफोर्निया के नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर विरूपित करने की कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। हमने इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा त्वरित जांच और नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए दबाव डाला है।” सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार खालिस्तान शब्द के साथ अन्य आपत्तिजनक नारे मंदिर के बाहर एक ‘साइनपोस्ट’ पर स्प्रे-पेंट किये गये थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |