मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाजापुर के जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

शाजापुर, 15 दिसम्बर 2023/ 16 दिसम्बर 2023 से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से चर्चा की। शाजापुर जिले में शाजापुर विधायक श्री अरूण भीमावद, विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. विक्रांत पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर श्री संतोष टैगोर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, पार्षद श्री प्रेम यादव, श्री शीतल भावसार, श्री आशीष नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

विधायक श्री भीमावद ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि शाजापुर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा के दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही यात्रा के दौरान जिले के नागरिकों जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां हासिल की हैं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वसहायता समूहों, शासकीय योजनाओ के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी सम्मनित किया जायेगा।

इस दौरान प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने बताया कि कार्ययोजना में प्रचार वाहन कहां से चलेगा एवं कहां रूकेगा, इसका पूरा विवरण दिया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। यात्रा 24 जनवरी तक समाप्त हो जायेगी। यात्रा में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त करेंगे। 16 दिसम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय गांधी हाल में दोपहर 3.00 बजे से आयोजित किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |