शाजापुर जिले में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध,होगी F.I.R, आज ही शाजापुर में कटा था एक का गला

शाजापुर, 13 दिसम्बर 2023/ पतंगबाजी में चायना डोर के उपयोग से आम जनता एवं पशु-पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत चायना डोर के उपयोग एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है।

उल्लेखनीय है कि शाजापुर जिले में संक्राति पर्व पर पतंगबाजी करने की परम्परा है। वर्तमान में पतंगबाजी करने के लिये आम जनता द्वारा चीन में बनी चायना डोर (धागा) का उपयोग किया जा रहा है, जो कि काफी मजबूत होकर उसमें कांच आदि का उपयोग होने के कारण पंतगबाजी के दौरान गला कटने, हाथ कटने आदि की घटनायें प्रकाश में आई है। आने वाले दिनो में मकर सक्रांति का पर्व मनाया जायेगा तथा बडी संख्या में आम जनता पतंग बाजी करेंगी तथा पतंगबाजी के दौरान उक्त चायना डोर का उपयोग किया जाना जन सामान्य, किसी भी व्यक्ति एवं परिंदो के स्वास्थ जीवन के लिये घातक हो सकता है। ऐसी स्थिति में पतंगबाजी के दौरान उक्त चायना डोर के उपयोग से जन सामान्य, आम जनता एवं परिंदो के लिये खतरा उत्पन्न हो रहा है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार शाजापुर जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी के दौरान चीन में बनी चायना डोर (धागा) का उपयोग एवं संग्रहण नहीं करेगा। पतंग की दुकानों पर चीन में बनी चायना डोर (धागा) न तो विक्रय के लिये रखी जायेगी और न ही उसका विक्रय किया जायेगा। चूँकि उक्त चायना डोर का विक्रय करने तथा उपयोग करने वाले व्यक्ति निश्चित नहीं होने के कारण दण्ड प्रक्रिया संहिता 144 ( 2 ) के तहत लोक हित में यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उक्त आदेश आज 13 दिसम्बर 2023 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा तथा उक्त प्रभावशील अवधि में आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |