लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत सिविल हॉस्पीटल शुजालपुर सिटी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल को नेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त

शाजापुर
—-
विगत 25 एवं 26 सितम्बर 2023 को सिविल अस्पताल शुजालपुर सिटी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल का लक्ष्य कार्यक्रम के अंर्तगत राष्ट्र स्तरीय असेसमेंट हुआ था। इसमें शाजापुर जिले की दोनों संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला लक्ष्य का राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इसके लिए विगत कई माह से दोनों स्वास्थ्य संस्थाएं लक्ष्य के मापदंड अनुसार तैयारिया कर रही थी। यह सर्टिफिकेट मातृत्व एवं प्रसव संबंधी उच्चतम सेवाओं एवं लक्ष्य की राष्ट्रीय स्तरीय गाईडलाईन के अनुसार कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को दिया जाता है।

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया के नेतृत्व में कार्य कर दोनों स्वास्थ्य संस्थाओं ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री कन्याल ने दोनों स्वास्थ्य संस्थाओं के संस्था प्रभारी एंव समस्त स्टॉफ को बधाई दी। साथ ही उन्हें आगे भी इन्ही मापदंडों के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके तथा भविष्य में हमारी प्रत्येक प्रसव केन्द्र वाली स्वास्थ्य संस्थाओं को लक्ष्य कार्यक्रम के मापदंडों के अनुरूप कार्य करते हुए तैयार करना एवं सर्टिफिकेट प्राप्त करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य हैं।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |