अकोदिया क्षेत्र मे पूर्व में हुई चोरियों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफतार करने में अकोदिया पुलिस को मिली सफलता
शाजापुर,,थाना अकोदिया मण्डी पर पूर्व में फरियादी ठाकुरसिहं यादव, फरियादी अनिल यादव, फरियादी जितेन्द्र मालवीय की रिपोर्ट पर थाना अकोदिया मण्डी पर कमशः अप क 99/2023 धारा 457,380 भादवि, अप क 131/2023 धारा 379 भादवि, अप क 132/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किये थे उक्त अपराध में पुर्व में 6 आरोपीयो को गिरफतार कर चोरी किया गया माल बरामद किया गया था एवं शेष 1 आरोपी व मश्रुका की तलाश की जा रही थी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपालसिह राजपुत, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री टी.एस. बघेल एव श्रीमान एसडीओपी महोदय शुजालपुर श्री पिन्टु बघेल के द्वारा चोरी में फरार चल रहे आरोपी की गिरफतारी हेतु निर्देशित कर टीम गठित की गई टीम के द्वारा चोरी मे फरार चल रहे आरोपीयो की धडपकड हेतु लगातार प्रयास के दौरान आरोपी सलमान पिता आयुब खान बंजीपुरा शुजालपुर सिटी को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की व उनके कब्जे से 1 कुटटी मशीन व मोटर जप्त की जाकर पुछताछ की जा रही है।
सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी दीपेश व्यास पुत्र मदन सिंह गुर्जर, प्रआर विपिन तोमर, प्रआर आनंद शर्मा, प्रआर सोनू जयसवाल, आर रवि रघुवंशी, आर जगदीश एवं तेज सिंह सैनिक जमना प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।