Shajapur, चीलर नदी सौन्दर्यीकरण के लिए प्रारंभिक बैठक संपन्न

शाजापुर,
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में चीलर (चन्द्रलेखा) नदी के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के लिए आज कन्सल्टेन्ट प्रतिनिधि एवं नगपालिका के सीएमओ एवं इंजीनियर्स के साथ प्रारंभिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में चीलर नदी के राजराजेश्वरी मंदिर से बादशाही पुल तक सौन्दर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने पर चर्चा हुई।

कलेक्टर श्री कन्याल ने चीलर नदी के हनुमान मंदिर से श्री घाट के बीच नौकाविहार, फ्लोटिंग फाउन्टेन्ट्स एवं पौधे, लाईट्स साउण्ड शो, पैदल पथ निर्माण, आसपास हरियाली रखने सहित अन्य प्रस्ताव शामिल करते हुए सौन्दर्यीकरण के लिए 25 दिसम्बर 2023 तक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। साथ ही नदी में कोई भी व्यक्ति कचरा आदि अपशिष्ट पदार्थ नहीं डाले, इसके लिए फेंसिंग तथा जलकुम्भी हटाने के लिए मशीन क्रय करने आदि को भी कार्ययोजना में शामिल करने के लिए कहा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले जल को चीलर नदी में छोड़ने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कलेक्टर ने कहा। उल्लेखनीय है कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 4 एमएलडी उपचारित जल प्रतिदिन प्राप्त होगा, जिसे चीलर नदी में छोड़ा जायेगा। इससे नदी में हमेशा पानी बना रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, नगरपालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, कन्सल्टेंट श्री राहुल झोपे, इंजीनियर श्री सत्येन्द्र सोजतिया, सुश्री नेहा जोशी सहित जलसंसाधन विभाग के इंजीनियर्स भी उपस्थित थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |