राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शाजापुर में 8,9 व 10 दिसम्बर को होगा

शाजापुर,,
आगामी 8 दिसम्बर 2023 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रान्त का त्रिदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शाजापुर में सरस्वती शिशु मंदिर में आरंभ होगा ।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन में सम्पूर्ण मालवा प्रान्त के खण्ड/नगर ,जिला ,विभाग एवं प्रान्त के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
विदित हो कि यह वर्ष संघ का निर्वाचन वर्ष है। संघ की संवैधानिक प्रक्रिया में प्रति तीन वर्ष में प्रान्त के कार्यकर्ता अपने माननीय संघ-चालक का निर्वाचन करते हैं।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी में नवनिर्मित भव्य दिव्य राममंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर स्वयंसेवक समाज में जाऐंगे, जिसको लेकर योजना व क्रियान्वयन पर चर्चा होगी ।
इस सम्मेलन में आगामी वर्ष के कार्य बिदुओ पर चर्चा के अतिरिक्त पर्यावरण, समरसता ,कुटुम्ब प्रबोधन तथा नागरिक शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समाज जागरण पर मंथन होगा।
9 दिसंबर को सायं 5 बजे प्रांत सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं का प्रकट कार्यक्रम छत्रपती शिवाजी स्टेडियम शाजापुर में होगा। जिसमें माननीय क्षेत्र संघचालक अशोक जी सोहनी उपस्थित रहेंगे तथा माननीय सुरेश जी सोनी का उद्बोधन सम्मेलन में अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं और आमंत्रित समाज बंधुओं के बीच रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |