अग्नि-1 मिसाइल का हुआ सफल ट्रेनिंग लॉन्च, 700 KM तक भेदेगी टारगेट

बालासोरः भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1′ का बृहस्पतिवार को ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक अभ्यास परीक्षण किया। रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया,‘‘ अग्नि-1 एक अत्यंत सटीक मिसाइल प्रणाली है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता अभ्यास प्रक्षेपण परिचालन संबंधी और तकनीकी मापदंडों पर खरा उतरा।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मिसाइल 700 किलोमीटर का एरिया कवर कर सकती है। इस मिसाइल का वजन 12 टन है और यह अपने साथ 1000 किलो के परमाणु हथियार ले जा सकती है। इससे पहले एक जून को इस केन्द्र से मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत
मिसाइल को मोबाइल लांचरों से लॉन्च किया जा सकता है। इस मिसाइल का पहला परीक्षण 25 जनवरी 2002 को किया गया था। ये मिसाइल भारतीय सेना के स्ट्रेजिक कमॉड फोर्स के तहत ये मिसाइल सिस्टम आती है। इससे पहले भी कम दूरी तक मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल एसआरबीएम अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है, जिसकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर से लेकर 3500 किलोमीटर तक है।

रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका
पिछले साल अग्नि-5 मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था, जिसकी मारक क्षमता पांच हजार किलोमीटर थी। यह मिसाइल एक शक्तिशाली हथियार है जो भारत की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह मिसाइल भारत को अपने दुश्मनों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध प्रदान करती है। अग्नि-1 मिसाइल एक ऐसी मिसाइल है जो 700 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को परमाणु बम से मार सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |