निर्वाचन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का तालियों से सम्मान – कलेक्टर ने टीएल बैठक में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की

शाजापुर,,
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए जिले के अधिकारियों ने अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया। इस बात की प्रशंसा कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में की। उपस्थित सभी अधिकारियों ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों के सम्मान में तालिया बजाई। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि कोई भी कार्य टीम वर्क से बेहतर तरीके से संपन्न होता है। उनकी टीम ने अच्छा कार्य किया, इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
—–
विभागीय कार्यों में प्रगति लाये
—–
समयसीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आचार संहिता अब समाप्त हो गई है, अत: सभी अधिकारी विभागीय कार्यों में तीव्र गति से प्रगति लाएं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करें। अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए अधिकारी कार्यवाही करें। कोई भी अधिकारी अपने अधिकारों का दुरूपयोग नहीं करें और आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता दें। सभी अधिकारी ईमानदारी के साथ कार्य करें, गलत कार्यों को प्रश्रय नहीं दें। कार्यों में ढिलाई एवं गलती करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्यवाही भी करें।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि शाजापुर जिला लगभग 15 योजनाओं के क्रियान्वयन में अब तक प्रथम 5 में शामिल है। मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में भी शाजापुर जिला बी-ग्रुप में प्रथम स्थान पर है। सभी विभागीय अधिकारी विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन में पीछे न रहें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय पर करें।
—–
पर्यावरण संरक्षण के लिए कृषि विभाग किसानों को जागरूक बनाएं
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने कृषि विभाग के उपसंचालक श्री केएस यादव को निर्देश दिये कि वे किसानों को जागरूक एवं प्रेरित करें कि फसल कटने के बाद बचने वाले अवशेषों (पराली) को जलाएं नहीं। रबि सीजन में जिले में आमतौर पर किसानों द्वारा बड़ी संख्या में खेतों को साफ करने के लिए पराली जलाने का कार्य किया जाता है, जबकि इससे पर्यावरण प्रदूषित तो होता ही है, वही खेत की मिट्टी की उर्वरता को भी नुकसान होता है। कृषि विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास एवं जलसंसाधन विभाग की मदद से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामों में अभियान चलाएं और किसानों को जागरूक करें। इसके लिए लाड़ली बहनों और लाड़ली बहना सेना का भी उपयोग करें।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि पराली जलाने की बजाय उसका भूसा तैयार करने के लिए किसानों को संयंत्रों के बारे में बताएं। साथ ही वीडियो फिल्म आदि बनाकर भी प्रचार-प्रसार करें। ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं तथा ग्राम पंचायतों के बीच प्रतियोगिता कराएं कि कौन सी ग्राम पंचायत में शतप्रतिशत पराली जलाने का कार्य नहीं किया जा रहा है।
——
राजस्व वसूली एवं संग्रहण पर जोर दें
——
कलेक्टर श्री कन्याल ने राजस्व वसूली एवं संग्रहण से जुड़े विभागों को निर्देश दिये कि वे राजस्व संग्रहण के लिए वसूली पर जोर दें। बकायादारों को नोटिस देकर वसूली अभियान चलाएं। नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें प्रॉपर्टी सहित अन्य करों की वसूली करें।
—–
माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान में प्रथम आने पर कोषालय अधिकारी की प्रशंसा
—–
जिले के सभी शासकीय सेवकों को पिछले 03 माहों से माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान में प्रदेश में प्रथम आने पर कलेक्टर श्री कन्याल ने वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी शासकीय सेवकों को माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान प्राप्त हो। शाजापुर जिले को प्रदेश में प्रथम लाने में जिला कोषालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका है।
TL #collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |