केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, एमपी में जीत के लिए जताया आभार

दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर प्रचंड जीत दर्ज की है। इसके बाद पार्टी के दिग्गजों ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। इसी कड़ी में दिल्ली पहुंचे एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। केंद्रीय गृह अमित शाह से मिलने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने अमित शाह का अभिनंदन किया। साथ ही फूल देकर मध्यप्रदेश में जीत के लिए शाह का आभार व्यक्त किया।

बता दें आज दिल्ली में सीएम फेस को लेकर बड़ी बैठक होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक ने मध्य प्रदेश के नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। जिसे लेकर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने दिल्ली कूच कर दी है। मुख्यमंत्री की रेस में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, वहीं नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं आज शाम दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |