Video हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक रैली का आयोजन

रैली में राज्यमंत्री श्री परमार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, शासकीय सेवक सहित गणमान्य नागरिक भी शामिल
शाजापुर, 08 अगस्त 2022/ हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री इंदरसिंह परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह वकील सा., नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, नोडल एवं कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, पूर्व विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री अम्बाराम कराड़ा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह के सदस्य सहित गणमान्य नागरिकगण भी शामिल हुए।

रैली प्रात: 11.30 बजे स्थानीय स्टेडियम से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड होते हुए चौक बाजार, सोमवारिया, मगरिया, बालवीर हनुमान मंदिर होते हुए बस स्टेण्ड पर समाप्त हुई। रैली में लगभग 5 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली में बोहरा समाज का हाकीमी बेण्ड भी शामिल हुआ। विभिन्न संगठनों ने रास्ते में रैली का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।

रैली के समापन पर राज्यमंत्री श्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि शाजापुर में उत्साह पूर्वक आयोजित ऐतिहासिक रैली को नागरिकगण याद रखेंगे। पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साहित है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारा देश शक्तिशाली कैसे बने और विश्व के मानचित्र पर हम विश्वगुरू बनकर उभरे यह हमारा लक्ष्य है। हमारे क्रांतिकारी महापुरूषों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर बलिदान दिया है, जिसे हम भूल नहीं सकते है। पूर्व में भी भारत देश सम्पन्न एवं विश्वगुरू था और सोनी की चिड़िया कहलाता था, किन्तु भारत को दुनिया के लुटेरो ने लूट कर पराधीन बना लिया था। पराधीनता को हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर देश को स्वतंत्र कराया है। हमारा देश फिर से शक्तिशाली बनकर उभरे इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज प्रोटोकाल के साथ फहराने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने तिरंगा ध्वज फहराने के नियमों में बदलाव किया है। अब घरों में फहराने वाला ध्वज को रात्रि में उतारने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि यह आयोजन स्वत: स्फूर्त है, जिसमें सभी ने एक आग्रह पर बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में शामिल होने के लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है। शाजापुर जिले का यह प्रयास देश में अपना स्थान बनायेगा। रैली में उत्साह के साथ भाग लेना एक गौरव की बात है। आने वाली 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूकता के लिए विगत 19 जुलाई से रिले तिरंगा रैली निकाली गई है, जोकि जिले की हर ग्राम पंचायतों में जाकर लोगो को जागरूक कर रही है। यह रिले तिरंगा रैली 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयेगी। इस रैली का स्वागत सभी नागरिक बढ़- चढ़ कर करें। ग्रामीण क्षेत्रो में रिले तिरंगा रैली को अच्छा प्रतिषाद मिल रहा है। इसमें ग्रामीणजन बढ़- चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। रैली में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों एवं संगठनो के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूहो के सदस्यो सहित गणमान्य नागरिकगणों आदि का अ‍नुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश ने आभार व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |