सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को बधाई दी, समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में मतगणना की तैयारियों पर चर्चा

शाजापुर
—
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए विगत 17 नवम्बर 2023 को सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए कलेक्‍टर श्री किशोर कन्याल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही कलेक्टर ने अपेक्षा की कि 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी शासकीय सेवक पूर्व कार्यक्षमता के साथ कार्य करेंगे। कलेक्टर श्री कन्याल आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि सबसे पहले शाजापुर जिले की मतगणना संपन्न हो, इस लक्ष्य को लेकर कार्य करें। मतगणना की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी मतगणना होने तक निगरानी के लिये संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेकर अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है। कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि स्ट्रांग रूम का प्रतिदिन सुबह शाम निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजें। मतगणना कक्ष में विधानसभा वार कंट्रोल यूनिट से मतगणना हेतु 14 टेबल स्थापित की जायेगी, इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारी व्यवस्था बनाएं। इसी तरह डाक मतपत्रों की गणना के लिए भी नियमानुसार व्यवस्था करें। सर्विस वोटर्स (ETPBS) की डाक मतपत्र की गणना (प्री- काउंटिंग) हेतु क्यू आर कोड स्केनर से रीड कर की जाना है। कलेक्टर ने गणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर आदि की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#TL
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |