सामने आया ICC का खास नियम, बिना सेमीफाइनल खेले भारत पहुंच जाएगा फाइनल में

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत के लिए यह मैच काफी मायने रखता है, क्योंकि उसके पास 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने का मौका है। हालांकि, इस बार अच्छी खबर यह है कि अगर किसी कारण सेमीफाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो सका तो भारत सीधा फाइनल में पहुंच जाएगा। 

सामने आया ICC का खास नियम

दरअसल, आईसीसी नियम के मुताबिक, इस विश्व कप में किसी कारण सेमीफाइनल मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो अंक तालिका में ऊपरी स्थान पर रहने वाली टीम सीधा फाइनल के लिए प्रवेश कर जाएगी। भारत ने अपने सभी 9 लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, तो वहीं न्यूजीलैंड 5 मैच जीतकर जगह बनाई थी। 

दिया गया 120 मिनट एक्स्ट्रा टाइम

इसके अलावा आईसीसी ने कंफर्म किया है कि दोनों सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच के लिए एक-एक दिन का रिजर्व-डे रखा गया है। लिहाजा, अगर सेमीफाइनल और फाइनल मैच में बारिश होती है तो उस मैच को उसके अगले दिन पूरा किया जाएगा। सेमीफाइनल मैच का रिजर्व-डे 16 नवंबर को होगा। वहीं, 16 नवंबर को साउथ-अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच का रिजर्व-डे 17 नवंबर को होगा, जबकि 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मैच का रिजर्व-डे 20 नवंबर रखा गया है। सेमीफाइनल्स और फाइनल्स के लिए 120 मिनट एक्स्ट्रा टाइम भी दिया गया है।

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में भारत का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला गया था। उस मैच में भी बारिश बाधा बनी थी, जिसके बाद उस मैच को रिज़र्व-डे के दिन पूरा किया गया था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लीग स्टेज के सभी मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड ने शुरुआत में तो अच्छा क्रिकेट खेला था, लेकिन उसके बाद लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |