क्रिकेट वर्ल्ड कप के स्वरूप में बना मां काली का अनोखा पंडाल, जांबाज खिलाड़ियों के लगाए गए पोस्टर

अब तक आपने बहुत से ऐसे पंडाल देखें होंगे जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हो और आकर्षित किया हो। गणेशोत्व और नवरात्रि के दौरान भी शहरों में भव्य पंडाल बनाए जाते हैं, जिसमें कुछ खास होने के चलते वे पूरे शहर में फेमस हो जाता हैं। इसी बीच बिहार के पूर्णिया में काली पूजा के लिए काफी अनोखा पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल को क्रिकेट वर्ल्ड कप के स्वरूप में तैयार किया गया है। इसके साइड पर्दे पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों की तस्वीर लगायी गई है।

समिति के सदस्यों का कहना है कि इस बार काली पूजा पूरी तरह वर्ल्ड कप के फाइनल स्टेज के समय हो रही है। पंडाल के बहाने इस बार भक्त काली मां से भारतीय टीम की जीत की कामना भी करेंगे। बता दें कि साल 1984 से शहर के भट्ठा दुर्गाबाड़ी में काली पूजा हो रही है। हर बार काली पूजा में यहां कोई न कोई सृजनात्मक प्रयोग होता है, जो लोगों को भी खूब भाता है। बंगाल की संस्कृति से प्रभावित दृष्टि यहां के मूल वासियों को भी खूब भाती है और भट्ठा काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी यहां का पंडाल आकर्षण का केंद्र है।

बता दें कि भारतीय टीम का अब तक का सफर भी शानदार रहा है। समिति के लोगों को निश्चित रुप से विश्वास है कि इस बार वर्ल्ड कप इंडिया ही जीतेगी। वे इसी बहाने अभी से जश्न भी मना रहे हैं। बता दें कि भारत समेत सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने क्वालिफाई कर लिया है। ऐसे में अब देखना होगा की इस बार क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जीत हासिल कर पाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |