‘छत्तीसगढ़ कह रहा है- सट्टे पे सट्टा, कर रहा भूपेश कक्का’ जशपुर में अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

जशपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जशपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महादेव एप और धर्म परिवर्तन को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही साथ कहा कि पहले चरण की वोटिंग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध धर्म परिवर्तन हुआ है। मैं आपको वादा करके जाता हूं, यह जूदेव जी की भूमि है, हम यहां कहीं भी आदिवासी भाई-बहन का धर्म परिवर्तन उनकी इच्छा के खिलाफ नहीं होंगे देंगे।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने 5 साल सिर्फ भ्रष्टाचार किए हैं। भूपेश बघेल सरकार ने महादेव ऐप से जुड़कर सट्टा खेलने का काम किया। इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा। आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है- सट्टे पे सट्टा, कर रहा भूपेश कक्का। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस अटका रही थी, लटका रही थी, भटका रही थी। लेकिन नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और 22 जनवरी, 2024 को राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव हो गया है, इसमें कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। यह निश्चित हो गया है कि आने वाले दिनों में यहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यही नहीं, भाजपा ने यहां अपने घोषणा पत्र में कहा है कि जिनके पास बीपीएल कार्ड है, उन सभी को बारी-बारी से अयोध्या दर्शन कराने का काम भाजपा सरकार करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |