भारी उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल की रेट पर कितना पड़ा असर?

नई दिल्ली। बीते 24 घंटे के अंदर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 81.61 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 76.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई है लेकिन इसके बाद भी देश में तेल के दामों में कोई चेंज नहीं है। हालांकि लोगों का अनुमान था कि कच्चे तेल के दाम गिरने से भारत में भी पेट्रोल-डीजल का रेट कम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

चारों महानगरों में तेल की कीमत स्थिर

हालांकि राहत की बात ये है कि आज भी देश के चारों महानगरों में तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है लेकिन कुछ जगहों में दामों में मामूली अंतर हुआ जैसे कि आज यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 13 पैसे और डीजल 12 पैसे घटा है, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.41 रुपये लीटर और डीजल 89.59 रुपये लीटर हो गया है, जबकि नोएडा में तेल का रेट 17 पैसे कम हुआ हुआ है। जिसके बाद नोएडा में पेट्रोल का दाम 96.49 रुपये और डीजल 89.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |