CWC 23 : ‘सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते थे’, कोहली ने मैक्सवेल को कहा सनकी

बेंगलुरु : भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर और अपने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम के साथी ग्लेन मैक्सवेल की अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरे शतकीय पारी की सराहना करते हुए उन्हें सनकी कहा है। मैक्सवेल की 128 गेंदों पर 21 चौकों और 10 छक्कों की मदद से खेली गई 201 रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मौजूदा वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैक्सवेल ने अकेले दम पर यादगार जीत दिलाई।

PunjabKesari

ऐंठन और निगल्स से जूझते हुए क्रिकेट के ‘मैड मैक्स’ ने एक ऐसी पारी खेली जो निस्संदेह आने वाले वर्षों तक लोगों की यादों में बनी रहेगी। अपनी शानदार पारी के दौरान वह पुरुष वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले गैर-सलामी बल्लेबाज भी बन गए। पिछले महीने की शुरुआत में अभियान की औसत शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की।

प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में ‘सराहनीय’ प्रदर्शन के लिए कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैक्सवेल के लिए एक विशेष पोस्ट किया। कोहली ने ‘बिग शो’ मैक्सवेल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते थे। सनकी।’

कई क्रिकेटरों ने मैक्सवेल की एकदिवसीय पारी की इस प्रारूप के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ में से एक के रूप में प्रशंसा की। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस पारी को “सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी” कहा। सचिन ने ट्विटर पर लिखा, इब्राहिम जादरान की शानदार पारी ने अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और 70 ओवर तक अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के आखिरी 25 ओवर उनकी किस्मत बदलने के लिए काफी थे। मैक्स दबाव से लेकर मैक्स प्रदर्शन तक! यह मेरे जीवन में देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |