CWC 23 : ‘विरोधी टीम के बारे में नहीं सोच रहे’, बल्लेबाजी कोच ने खोला भारत की सफलता का राज

कोलकाता : विश्व कप में अभी तक सभी आठ मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि टीम सेमीफाइनल के प्रतिद्वंद्वी को लेकर चिंतित नहीं है और इस टूर्नामेंट में फोकस सिर्फ अपने प्रदर्शन पर रहा है जिसका फायदा मिला है।

फाइनल की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका को यहां ग्रुप मैच में 243 रन से हराने के बाद राठौड़ ने मिश्रित जोन में कहा, ‘हम अच्छा क्रिकेट खेलने पर फोकस कर रहे हैं। जब तक नतीजे मिल रहे हैं, हम इसी तरह खेलते रहेंगे। इस टूर्नामेंट में अच्छी बात यह रही है कि हमने सिर्फ अपनी क्रिकेट पर फोकस किया है। हम विरोधी टीम के बारे में नहीं सोच रहे और आगे भी वही करेंगे।’

सेमीफाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान या न्यूजीलैंड से हो सकता है लेकिन तस्वीर ग्रुप मैचों के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल शीर्ष दो टीमों के रूप में भारत और दक्षिण अफ्रीका ही अंतिम चार में पहुंचे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहले दस ओवर में काफी तेजी से बल्लेबाजी की और सौ रन 13.1 ओवर में ही बन गए। राठौड़ ने कहा कि तेजी से खेलने का आइडिया कप्तान रोहित शर्मा का था। उन्होंने कहा, ‘नयी गेंद से तेजी से रन बनाने का आइडिया रोहित का था। ऐसी कोई रणनीति पहले से सोची नहीं थी लेकिन हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते हैं। अगर विकेट अच्छा है तो रोहित अपने शॉट्स खेलने में पीछे नहीं हटता।’

उन्होंने कहा, ‘टीम को भी इससे फायदा मिल रहा है। रोहित में वह दृढ विश्वास है और यही वजह है कि वह इतना शानदार बल्लेबाज है। वह मोर्चे से अगुवाई करने वालों में से है।’ राठौड़ ने कहा, ‘रोहित और शुभमन गिल से मिलने वाली अच्छी शुरूआत से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को विकेट पर जमने का समय मिल गया। बीच के ओवरों में केशव महाराज ने अच्छी गेंदबाजी की जो इस पिच पर कुछ विकेट ले सकते थे। लेकिन अच्छी शुरूआत से हमें फायदा मिला।’

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले चार पांच मैचों में टीम में छठा विशेषज्ञ गेंदबाज नहीं होने से बल्लेबाजी पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, ‘क्या आपको लगता है कि असर पड़ा है। हमारे सभी गेंदबाज बल्लेबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और मैने इसे देखा है। समय आने पर वे बल्ले से भी योगदान देंगे।’ इस मैच में 87 गेंद में 77 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह हमेशा से ही ऐसा खेल रहे हैं। पिछले दो साल में उसने काफी रन बनाए हैं। एक दो खराब मैचों से कुछ फर्क नहीं पड़ता। वह शानदार बल्लेबाज है।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |