एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X किया, देखिए नया लुक

नई दिल्ली: माइक्रो साइट ट्विटर का नाम बदल गया है। नया नाम X है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को इसका एलान किया। वैसे इसके संकेत उन्होने रविवार को ही दे दिए थे।

एलन मस्क ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट किए और संकेत दिए थे कि वे इस प्लेटफॉर्म को रीब्रांड करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने लिखा था, ‘अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे। … और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी चिड़ियाओं (ट्विटर लोगो) को अलविदा कह देंगे।’

एलन मस्क ने टिमटिमाते ‘X’ की डिजाइन शेयर की (नीचे देखिए वीडियो)। ट्विटर स्पेस ऑडियो चैट में जब पूछा गया कि क्या ट्विटर लोगो बदल जाएगा, तो उन्होंने ‘हां’ में उत्तर दिया, और कहा कि ‘यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था’।

ट्विटर रीब्रांडिंग पर एलन मस्क का यह तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी कंपनी, xAI की घोषणा की है।

बता दें, टेस्ला टाइकून एलन मस्क ने पिछले साल कंपनी का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से कंपनी लगातार बड़े बदलाव देख रही है। कभी तकनीकी खामी तो कभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की खबर। इसके बाद से कंपनी को लगातार नुकसान हो रहा है और अब एलन मस्क उसे फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |