पहली पब्लिक अपीयरेंस: शादी के बाद हैदराबाद लौटे वरुण-लावण्या का फूलों से हुआ स्वागत,नो मेकअप लुक में खिली-खिली दिखीं नई नवेली दुल्हन

मुंबई:  तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। एक-दूसरे से प्यार करने वाले इस कपल ने 1 नवंबर, 2023 को इटली के सुरम्य शहर टस्कनी में सात फेरे लिए। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में फैमिली और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस न्यूलीवेड कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया जहां उनका फूलों से स्वागत हुआ। लुक की बात करें तो वरुण तेज ब्लू टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे।

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस न्यूलीवेड कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया जहां उनका फूलों से स्वागत हुआ। लुक की बात करें तो वरुण तेज ब्लू टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे।

वहीं नई नवेली दुल्हन लावण्या येलो सलवार सूट में बेहद प्यारी दिखीं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी और कड़ा एक्ट्रेस के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। नो मेकअप लुक में भी उनके चेहरे का निखार देखते ही बन रहा था।

न्यूलीवेड कपल की पहली तस्वीर 2 नवंबर, 2023 को वरुण तेज द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। फोटो में जोड़े को एक साथ पोज़ देते हुए, मनमोहक और प्यार में लग रहा था है। कैप्शन में बस इतना लिखा था: “माई लव!” इसके साथ व्हाइट हर्ट वाली इमोजी बनाई थी। फैंस को कपल की ये तस्वीरें काफी पसंद आईं थीं।

वरुण तेज और लावण्या अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद हैदराबाद लौटने पर एक शानदार शादी का रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।रिसेप्शन 5 नवंबर, 2023 को होने की उम्मीद है। दूसरा रिसेप्शन देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |